फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मतदान के प्रति लोगों में रहा भारी उत्साह

मतदान के प्रति लोगों में रहा भारी उत्साह

Wed, 24 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मतदान के प्रति लोगों में रहा भारी उत्साह
मतदान के प्रति लोगों में रहा भारी उत्साह
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी। मतदान के प्रति मतदाताओं मे भारी उत्साह रहा। सवेरे सात बजे से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं थी। ग्राम जिक्रीवाला, भवानीपुर में बूथ संख्या 286 पर वीवीपैट मशीन खराब हो गई। मतदान आधा घंटा प्रभावित रहा। पीठासीन अधिकारी आलोक कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार शर्मा के सहयोग से दूसरी मशीन से काम शुरू कराया। गांव उधोवाला में मतदान धीमी गति से चला। ग्रामीणों का कहना है कि लोग गेहूं की कटाई में लगे हैं। डेढ़ बजे तक कासमपुरगढी क्षेत्र में 41 प्रतिशत मतदान हुआ।
कासमपुरगढ़ी के पांच बूथों पर कुल मत 5686 वोटों में 2209 व सीरबासुचंद में पांच बूथों के कुल 5674 में से 2365 लोगों ने वोट डाले। गांव मानियावाला निवासी अब्दुल गफूर का वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर उन्होंने बूथ के बाहर हंगामा किया। 115 साल की खातून पत्नी वजीर निवासी ग्राम मानियावाला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसके पुत्र रईस अहमद ने बताया कि उसकी मां गांव में सबसे बूढ़ी महिला है। क्षेत्र में शाम छह बजे तक कुल 62.2 प्रतिशत पोलिंग हुआ। कासमपुरगढ़ी, सीरबासुचंद, मानियावाला, उधोवाला, जिक्रीवाला आदि गांव में मतदान शांति पूर्वक रहा। अफजलगढ़ के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के बूथ पर छह बजे तक भी वोटरों की लाइन लगी रही। एसडीएम ने नगर और क्षेत्र के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सबसे अधिक मतदान रामनगर गोसाईं में हुआ
हरेवली। हरेवली क्षेत्र में प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के चलते मतदान शांतिपूर्वक संपन्न रहा। ग्राम भगौता में 68 प्रतिशत, हरेवली में 70, रामनगर गोर्साइं में 82, शाहनगर कुराली में 77, शहजादपुर में 70, बाजिदपुर में 70, कदला परमावाला में 80, खिदरपुर में 73, नागरपुर खड़कसेन में 70.5 प्रतिशत मतदान हुआ। क्षेत्र में गठबंधन के सपा प्रत्याशी एसटी हसन और भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के बीच टक्कर होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed