{"_id":"5c783325bdec2273a924a6ba","slug":"151551381285-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आकर पशु चिकित्सक की मौत, युवक घायल
बिजनौर/गजरौला शिव। ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव घनुवाला निवासी सुभाष चंद (59) गांव गजरौला अचपल स्थित पशु चिकित्सालय पर चिकित्सक के रूप से तैनात थे। बृहस्पतिवार को वे गांव जमालपुर पठानी निवासी बिट्टू के साथ बाइक से किसी काम से बिजनौर जा रहे थे। मंडावर बाईपास पर स्थित वीके गार्डन के सामने पहुुंचने पर बुग्गी को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने सुभाष चंद को मृत घोषित कर दिया। पशु चिकित्सक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार सुभाष गजरौला अचपल के पशु चिकित्सालय में तैनात थे और करीब चार माह बाद उनका रिटायरमेंट होने वाला था। पशु चिकित्सक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र राजकुमार और गौरव तथा पुत्रवधू एवं अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया। परिजनों के अनुसार वे किसी काम से बिजनौर आए थे। मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।