{"_id":"5c3638bbbdec22571875c676","slug":"151547057339-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीडीपी योजना का प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीडीपी योजना का प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुली बैठकों में तैयार की जाएगी जीपीडीपी कार्य योजना
नजीबाबाद । ड्वाकरा हॉल में ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण के अंतिम दिन ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा और राजपुर नवादा से आए प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर सय्यद शमीम अब्बास नकवी और शेर खान ने प्रशिक्षण में आए आंगनबाड़ी, एएनएम, रोजगार सेवक, शिक्षक प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों में आयोजित खुली बैठकों में प्रतिभाग कर ग्राम पंचायत विकास की योजनाओं की कार्य योजना बनाने में सहभागी बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीपीडीपी कार्य योजना तैयार करने का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास तथा अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में उन चीजों को शामिल करना है जिनकी ग्राम पंचायतों को और ग्रामवासियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यकता है। मास्टर ट्रेनर शमीम अब्बास नकवी ने बताया कि 24 दिसंबर 2018 से शुरू हुए जीपीडीपी प्रशिक्षण के अंतर्गत नजीबाबाद ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने इस योजना पर विस्तृत चर्चा की। मास्टर ट्रेनर शेरखान और शमीम अब्बास नकवी ने प्रशिक्षण के अंतिम दिन जीपीडीपी योजना के अंतर्गत केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वच्छता, शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी खुली बैठकों में चर्चा के साथ उन्हें भी कार्य योजना में शामिल किया जाना है।