फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षकों की समस्याओं का समय पर हो निस्तारण

शिक्षकों की समस्याओं का समय पर हो निस्तारण

Mon, 31 Dec 2018 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं का समय पर हो निस्तारण
शिक्षकों की समस्याओं का समय पर हो निस्तारण
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की बैठक में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से पति पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता देने की मांग की गई। साथ ही शिक्षकों की लंबित समस्याओं का निस्तारण समय पर कराने पर जोर दिया गया। सभी क्षेत्रीय ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्रियों से क्षेत्रीय कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन करने को कहा है।

टाउन हाल पार्क में जिलाध्यक्ष अरशद जमाली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से पति पत्नी दोनों के शिक्षक होने पर दोनों को मकान किराया भत्ते का लाभ देने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न न किया जाए। शिक्षकों का पक्ष जाने बिना उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई न की जाए। जिलाध्यक्ष अरशद जमाली ने नव निर्वाचित क्षेत्रीय ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्रियों से क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन शीघ्र करने पर जोर दिया। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को शीघ्र ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल बीएसए एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से मिलेगा। बैठक में इरशाद चौधरी, अतुल कुमार, तनवीर अहमद, दिग्विजय सिंह, अमित चौधरी, जयदीप मलिक, घासीराम, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद तालिब, हरगोविंद, संजीव कुमार, तरुण गुप्ता, संजीव आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन डॉ. अतीक दानिव और गुलशन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed