{"_id":"5bfedd1bbdec22414a2af534","slug":"151543429403-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने वालों को करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने वालों को करेंगे सम्मानित
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को किया जाएगा सम्मानित
स्योहारा। किसान क्रांति पदयात्रा में शामिल हुए किसानों को भाकियू द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन की एक विशेष सभा आज ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के आवास पर हुई। बैठक में किसान क्रांति पदयात्रा में क्षेत्र से शामिल हुए किसानों को सम्मानित करने के लिए प्रस्ताव पारित हुआ। इस मौके पर चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए दो दिसंबर को एक ब्लॉक स्तरीय मीटिंग आयोजित होनी है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों से पहुंचने का आह्वान किया गया है। गजराम सिंह, रामचरन सिंह, संत कुमार, नीटू यादव, केशव त्यागी, त्रिवेंद्र सिंह, अमित कुमार आदि किसान नेता मौजूद रहे।
शत प्रतिशत गन्ना भुगतान किया
स्योहारा। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड स्योहरा यूनिट ने किसानों का सत्र 2017-18 का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान कर दिया है। चीनी मिल के मैनेजर एचआर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सत्र 2017-187 का किसानों का सम्पूर्ण गन्ना भुगतान कर दिया गया है। गत दिनों चीनी मिल के एक दुर्घटना में प्रभावित होने के बाद मंगलवार से चीनी मिल ने गन्ना पेराई में रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को चीनी मिल ने एक लाख एक हजार चार सौ कुंतल गन्ने की पेराई की। उन्होंने बताया कि चीनी मिल प्रबंधन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं बचने के लिए किसानों को जागरूक किया। गन्ना वाहनों पर गत तीन चार दिन से रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। अभी तक यार्ड में आने वाले 1800 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। ये कार्य दिसंबर माह तक चलेगा।