{"_id":"5bedcf32bdec22693b0247a0","slug":"151542311730-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में 11.30 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में 11.30 करोड़ से होंगे विकास कार्य
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। राज्य वित्त की दो किस्त मिल गई हैं। गांव के स्कूलों के अलावा कार्ययोजना में स्वीकृत कार्य 11.30 करोड़ रुपये से कराएं जाएंगे। ग्राम प्रधानों ने धनराशि जारी होने पर खुशी जाहिर की है।
जिले के छह विकास खंड में 601 ग्राम पंचायतें हैं। विकास कार्यों के लिए रुपये का काफी दिनों से इंतजार था। ग्राम प्रधान कई बार धनराशि की मांग कर चुके थे। इस वित्तीय वर्ष में एक साथ राज्य वित्त के दो किस्त जारी हो गए हैं। इसके तहत जिले को 11.30 करोड़ रुपये मिले हैं। जिसे जल्द की ग्राम पंचायत के खाते में भेज दिया जाएगा। कार्ययोजना में स्वीकृृत कार्य कराएं जाएंगे। मुख्य रूप से गांव के परिषदीय स्कूल की हालत सुधारी जाएगी। स्कूल के जरूरी निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलाें में शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। ताकि स्कूल के बच्चों को सुविधाएं मिल सके। साथ ही गांव में इंटरलॉकिंग बिछाई जानी है। डीपीआरओ विमल कुमार ने बताया कि राज्य वित्त की दो किस्त मिल गई है। ग्राम पंचायत के खातों में जल्द भेज दिया जाएगा। ताकि विकास कार्य शुरू हो सके।