{"_id":"5b8ed55e867a5548526f9a24","slug":"151536087390-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने ड्वाकरा हॉल में लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने ड्वाकरा हॉल में लगाई प्रदर्शनी
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शनी में दी सौभाग्य योजना की जानकारी
नजीबाबाद। विद्युत निगम ने सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन देने की जानकारी देने के लिए ड्वाकरा हॉल परिसर में प्रदर्शनी लगाई। एसडीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता नरेश अरोड़ा, एसडीओ विकास कुमार ने एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में योजना के अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जाने की जानकारी दी।
एक्सईएन नरेश अरोड़ा ने बताया कि एपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को एक मुश्त 500 रुपये देने पर विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि एक मुश्त राशि कोई उपभोक्ता अदा नहीं कर पाता है तो उसे 10 किश्तों में यह धनराशि अदा करनी होगी। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत अब तक नगीना और नजीबाबाद डिवीजन के पांच हजार से अधिक लोगों को सौभाग्य योजना विद्युत कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सौभाग्य योजना के अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन के बाद विद्युत किराए के रूप में सामान्य रूप से उपयोग में लाई गई बिजली का किराया भुगतान करना होगा। एक्सईएन ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को केवल विद्युत कनेक्शन निशुल्क दिए जाने का प्रावधान है।