फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अब फसलों की कीमत खुद तय करने का वक्त: राजवीर सिंह

अब फसलों की कीमत खुद तय करने का वक्त: राजवीर सिंह

Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अब फसलों की कीमत खुद तय करने का वक्त: राजवीर सिंह
कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि हिंदुस्तान में सुई बनाने वाला मालिक तो उसकी कीमत अपने आप तय करता है लेकिन किसान की फसल की कीमत खुले चबूतरे पर लगती है। गन्ने, गेहूं, चावल आदि का सही मूल्य किसानों को आज तक नहीं दिया गया है। किसान को अपनी फसल की कीमत अपने आप तय करने के लिए लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। उन्होंने 23 सितंबर को हरिद्वार से शुरू होने वाली किसान क्रांति यात्रा में किसानों से बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंडी समिति प्रांगण में हुई पंचायत में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान में किसान को अपनी फसल की कीमत तय करने का भी अधिकार नहीं है। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू होने के बाद ही किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिलेगा। बताया कि 23 सितंबर को स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत घाट हरिद्वार से किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए किसान क्रांति यात्रा शुरू होगी। यह पैदल यात्रा जंतर मंतर दिल्ली पहुंचेगी और वहां पर दो अक्तूबर को एक ऐतिहासिक महापंचायत होगी। इसमें देश की सरकार को उसकी चुनाव के समय के घोषणा पत्र के मुद्दे को लागू करने, किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाने के लिए ध्यान दिलाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपनी थाली, चम्मच, कटोरी और गिलास साथ लाने का आह्वान किया। कहा कि देश की सरकार स्वच्छता पर करोड़ों रुपये लगा कर भी देश को स्वच्छ नहीं कर सकी। हमें बिना पैसे के ही अपनी यात्रा वाले मार्ग को स्वच्छ रखना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा की यह किसान के मान सम्मान की लड़ाई है। यदि किसान इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे तो वह अपने बच्चों के हाथों में भीख का कटोरा देखेंगे। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा किसान को हक की लड़ाई लड़ने के लिए हर समय कंधे से कंधा मिलाकर आगे चलना चाहिए। उन्होंने जिले से हजारों किसानों के किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने का वायदा किया। अध्यक्षता रियासत अली और संचालन सुरपाल सिंह व नितिन सिरोही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लाक कोतवाली अध्यक्ष समरपाल सिंह, सरदार दर्शन सिंह, पंडित लक्ष्मीनारायण, कविराज, पृथ्वी सिंह, संजीव कुमार, मदन सिंह, प्रमोद कुमार, रामपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, देवदत्त शर्मा, विजय सिंह, बाबूराम तोमर, वीर सिंह डबास, नरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, राहुल, कुलदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, विनोद परमार, गौरव कुमार, ओमप्रकाश सिंह, मनजीत, दीपेश राठी, विजय पाल सिंह, राकेश कुमार, कैलाश सिंह, मोहन सिंह, विशाल मेहंदी आदि मौजूद रहे।


27 से पीएनबी पर भाकियू का धरना
जलीलपुर। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान अपनी विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए 27 अगस्त से पंजाब नेशनल बैंक पर धरना देंगे। तहसील महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया 30 जुलाई को पंजाब नेशनल बैंक के उच्च अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र देकर जलीलपुर शाखा प्रबंधक की कार्यशैली में सुधार की मांग की गई थी। भाकियू ने मांगपत्र में विभिन्न आरोप भी लगाए थे। 15 दिन में बैंक में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने 27 अगस्त सोमवार से पीएनबी पर आंदोलन को लेकर कुतुबपुर गांवड़ी, अजदेव खानपुर आदि में किसानों से संपर्क किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed