फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राहतपुर और बड़िया में चलते हैं आवासीय विद्यालय

राहतपुर और बड़िया में चलते हैं आवासीय विद्यालय

Thu, 09 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
राहतपुर और बड़िया में चलते हैं आवासीय विद्यालय
नजीबाबाद। देवरिया के बालिका संरक्षण गृह में देह व्यापार के सनसनीखेज मामले के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इसी दिशा में बुधवार को अफसरों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम डां. पंकज कुमार वर्मा ने बीईओ इश्क लाल के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राहतपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय की व्यवस्थाओं और सुरक्षा की जानकारी की। विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक बालिकाएं पढ़ती हैं। दोनों विद्यालय में 100 - 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। वर्तमान में 80 से 85 बालिकाएं आवास में रह कर शिक्षा ग्रहण कर रहीं है। राहतपुर के शहरी आवासीय विद्यालय की वार्डन पूनम चौधरी ने एसडीएम से आवासीय विद्यालय में महिला होमगार्ड व्यवस्था कराने की मांग की। उधर, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल बड़िया की वार्डन हेमप्रभा शर्मा ने बाउंड्रीवाल पर सुरक्षा की दृष्टि से कटीले तारों की बाढ़ कराने को मांग की। एसडीएम ने दोनों स्कूलों में रह रही छात्राओं के विश्राम कक्ष और खाने आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन



पुलिस गश्त और महिला होमगार्ड की उठी मांग
नजीबाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र करीब दो सप्ताह से बड़िया में शिफ्ट हुआ है। वार्डन एवं शिक्षिकाओं ने सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त की मांग की है। दोनों विद्यालय पूर्व में नजीबाबाद के जीआईसी भवन में चलते थेे। इस कारण महिला होमगार्ड तैनात नहीं थी। राहतपुर और बड़िया के आवासीय विद्यालय में अन्य कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की तर्ज पर दो-दो महिला होमगार्ड तैनात करने की मांग उठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed