{"_id":"5b63546f4f1c1bb35d8b6edb","slug":"151533236335-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहनपुर में होलिका दहन की भूमि पर दो पक्षों की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहनपुर में होलिका दहन की भूमि पर दो पक्षों की दावेदारी
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलिका दहन की भूमि कब्जे का प्रयास
नजीबाबाद। साहनपुर में होलिका दहन की भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद तूल पकड़ रहा है। एसडीएम को ज्ञापन देकर एक पक्ष ने भुईयार समाज पर होलिका दहन की भूमि को कब्जाने का आरोप लगाया है।
नगर पंचायत साहनपुर में तीन स्थानों पर होलिका दहन होता है। कई दशक से साहनपुर के मोहल्ला फील्ड में होलिका दहन होता आया है। मोहल्ला फील्ड होलिका दहन समिति से जुड़े साहनपुर वासियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। राजकुमार, योगेश राजपूत, मंजेश कुमार, जसवंत सिंह, अमर सिंह, जितेंद्र सिंह, मल्लू सिंह, बिहारी लाल, महेश कुमार का आरोप है कि भूईयार समाज के लोग होलिका दहन की भूमि को अपनी बताकर कब्जाना चाहते हैं। सर्वसम्मति से होलिका दहन भूमि पर नगर पंचायत द्वारा हैंडपंप लगाने का निर्णय हुआ था। लेकिन भुईयार समाज के एक व्यक्ति ने धर्मशाला में हैंडपंप लगाने का दबाव बनाया।
एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में होलिका दहन समिति से जुड़े लोगों का आरोप था कि भुईयार समाज के व्यक्ति धर्मशाला के नाम पर होलिका दहन की भूमि को भुईयार समाज की भूमि को कब्जाना चाहते हैं। उनका कहना था कि मोहल्ला फील्ड की भूमि पर प्राचीनकाल से होलिका दहन होता आया है। पुलिस और प्रशासनिक रिकॉर्ड में भी मोहल्ला फील्ड में होलिका दहन की परंपरा दर्ज है।