Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव में फैला उच्च क्षमता का करंट, चार झुलसे

गांव में फैला उच्च क्षमता का करंट, चार झुलसे

Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गांव में फैला उच्च क्षमता का करंट, चार झुलसे
नजीबाबाद/रायपुर सादात। गांव परमावाला में उच्च क्षमता का करंट फैलने से दो महिलाओं समेत चार ग्रामीण झुलस गए। सभी ग्रामीणों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में कई ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ितों की सुध लेकर उन्हें बेहतर उपचार दिलाने का आश्वासन देते हुए परिजनों का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

गांव परमावाला में शनिवार दोपहर दो बजे अचानक घरेलू विद्युत लाइन में उच्च क्षमता का करंट प्रवाहित हो गया। इससे गांव में रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। घरों में भी उच्च क्षमता का करंट फैल गया। इसमें 30 वर्षीय खुशबू पत्नी महक सिंह, 55 वर्षीय मिथलेश पत्नी चेतन सिंह, 15 वर्षीय सूरज पुत्र चुन्नू सिंह और कुलदीप झुलस गए। करंट से झुलसे ग्रामीणों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया गया। उधर, गांव में उच्च क्षमता का करंट फैलने की घटना से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। सूचना पर निगम अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। एक्सईएन देवेंद्र कुमार, एसडीओ अशोक कुमार गांव पहुंचे और घटना पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने प्रथम दृष्टया उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के इंसुलेटर में खराबी के कारण गांव में उच्च क्षमता का करंट फैलने का अनुमान जताया। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों को बताया कि करंट फैलने से उनके हजारों रुपये कीमत के विद्युत उपकरण फुंक गए। उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम एसके सिंह, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी समीपुर अस्पताल पहुंचे और भर्ती ग्रामीणों की कुशलता जानी। उन्हें बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान विजय सिंह ने प्रशासन एवं विद्युत निगम के अधिकारियों को गांव में विद्युत लाइनों में सुधार कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed