Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुख्यमंत्री से सम्मान पाने से वंचित रह गईं जनपद की महिलाएं

मुख्यमंत्री से सम्मान पाने से वंचित रह गईं जनपद की महिलाएं

Fri, 09 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से सम्मान पाने से वंचित रह गईं जनपद की महिलाएं
नजीबाबाद। बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले, बहुत निकले मगर मेरे अरमान दिल से लेकिन कम निकले...। दरअसल मिर्जा गालिब की ये पंक्तियां हम इसलिए दोहरा रहे हैं कि जनपद बिजनौर की जिन दो महिलाओं को लखनऊ में आयोजित स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री के करकमलों से सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था, सम्मान पाने वालों की सूची में उनका नाम तक नहीं था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के प्रयासों और नजीबाबाद की ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत और ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की आंगनबाड़ी कामेश के अरमानों पर आखिरकार पानी फिर गया। दरअसल जनपद बिजनौर से दो रोडवेज बसों से 100 से ज्यादा महिलाएं लखनऊ में आयोजित स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में पहुंची थीं। ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत और आंगनबाड़ी कामेश को हर पल अपने नाम की उद्घोषणा होने और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने की प्रतीक्षा थी।
विज्ञापन

मंच पर सम्मान पाने वालों की जो सूची थी, उसमें दोनों के नाम ही नहीं थे। मंच से 30 महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया, मगर जनपद से पहुंची दोनों महिलाओं के नाम का जिक्र तक नहीं किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भावनाओं से खिलवाड़ पर ग्राम प्रधान निराश नजर आईं। उनका कहना था कि वे ही नहीं उनके साथ महिला ग्राम प्रधान कुसुम चौहान, अनीता शर्मा, खुशनूदा भी कई परेशानियां झेलते हुए सम्मान समारोह में शामिल हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed