{"_id":"5a565b224f1c1b09198b460c","slug":"151515608866-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर । प्रधानमंत्री आवासीय योजना के प्रचार प्रसार के लिए 11 वाहनों को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर विकास खंडों के लिए रवाना किया। वाहन सभी ग्राम पंचायतों के राजस्व गांव जाकर ग्रामवासियों को योजना की जानकारी देंगे।
सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। शासन के निर्देश है कि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे योजना में पारदर्शिता बनी रही और गांववासियों को योजना की सही जानकारी मिल सके। इसके लिए ब्लॉक वार 11 प्रचार-प्रसार वाहन लगाए गए हैं। सभी 1128 ग्राम पंचायतों के 2300 गांवों में जाएंगे। वाहनों के साथ ब्लॉक अधिकारियों के भ्रमण की व्यवस्था है। ग्राम प्रधानों भी प्रचार-प्रसार में सहयोग करेंगे। ग्रामीणों को योजना से संबंधित पेंपलेट वितरित करेंगे। ग्रामीणों को नुक्कड़ बैठक करके योजना के बारे में पूर्ण जानकारी दी जाएगी।