{"_id":"5a36b75e4f1c1bbd208b7318","slug":"151513535326-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़बग्घे की खोज होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़बग्घे की खोज होगी तेज
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा का कहना है कि कालागढ़ में लकड़बग्घे की उपस्थिति का पता लगाने को खोज अभियान तेज किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा कालागढ़ में वन विभाग के अधिकारी डेरा डाल देंगे।
कालागढ़ में लगभग 20 दिनों से लकड़बग्घे की दहशत को लेकर जनता परेशान है। अब यह राहगीरों पर हमलावर भी हो रहा है, जिसको लेकर जनता में वन विभाग के प्रति रोष भी फैल रहा है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उसकी तलाश के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। गश्ती दलों को भी सतर्क किया गया है, पर उसका पता लगाने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। वन क्षेत्रा अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि कैमरा ट्रैप का स्थान बदला जाएगा। उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी का कहना है कि गश्ती दलों से उसके बारे में जानकारी की जा रही है। उधर, उप निदेशक अमित वर्मा का कहना है कि यह जीव कार्बेट टाइगर रिजर्व में दुर्लभ है। इसके लिए वन विभाग की टीम कालागढ़ में डेरा डालेगी। बाकायदा इसका पता लगाया जाएगा।