{"_id":"5a2d7bf04f1c1bc9678c1079","slug":"151512930288-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक युवा ही मानवाधिकार के सच्चे संरक्षक-महेंद्र सिंह त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक युवा ही मानवाधिकार के सच्चे संरक्षक-महेंद्र सिंह त्यागी
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवाधिकारों की संरक्षक बने युवा पीढ़ी
चांदपुर। अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति की ओर से मानवाधिकार दिवस पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से मानवाधिकारों की संरक्षक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर हुई भाषण प्रतियोगिता में कामना शर्मा प्रथम रहीं।
रविवार को हिंदू इंटर कॉलेज के निकट परिवर्तन स्टडी सर्किल पर मानवाधिकार संरक्षण में युवाओं की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षाविद महेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि मानवाधिकार मनुष्य के वे अधिकार हैं जो उनकी स्वतंत्रता की रक्षा और सभी व्यक्तियों के बीच समानता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि एक जागरूक एवं शिक्षित युवा ही मानवाधिकारों का उचित संरक्षण कर सकता है। युवा नारी जाति का सम्मान करें, पीड़ित को न्याय दिलाएं, गरीबों और असहाय व्यक्तियों का सहारा बनें। नगर अध्यक्ष मधु अरोड़ा ने कहा कि युवा संतुलित होकर ही देश व समाज का विकास कर सकता है। युवा वर्ग नशाखोरी, जुएबाजी, आलस्य एवं झूठी तथ्यहीन बातों से दूर रहें। संचालन अश्वनी सूद ने किया। भाषण प्रतियोगिता में कामना शर्मा प्रथम, स्वाति द्वितीय, गुलशन बानो, वैभवी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में राजकुमार सैनी, निशा सूद, कनिका भाटिया, सतेंद्र कौशिक, डॉ. दिनेश सिंह, देवेंद्र कुमार, मोहसिना, सोनी, नेहा, शालिनी, निर्देश आदि रहे।