{"_id":"59e3c33e4f1c1b78548b7863","slug":"151508098878-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, नोकझोंक
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दो पालियों में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से तमाम अभ्यर्थी वंचित रह गए। इससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं होने देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इस दौरान एसडीएम और सीओ से अभ्यर्थियों की तीखी नोकझोंक हुई। परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा करते अभ्यर्थियों को समझाने की बजाए अधिकारी उन्हें गच्चा देते रहे। जिससे नाराज परीक्षार्थियों ने जिले के आला अफसरों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं गुस्साए अभ्यर्थियों ने बिजनौर रोड जाम कर दिया। आधा घंटा तक जाम लगा रहा।
रविवार को जिले में दस केंद्रों पर दो पालियों में शिक्षा पात्रता परीक्षा (टीईटी) हुई। पहली पाली सुबह दस बजे से शुरू हुई, लेकिन जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के बाहर कुछ अभ्यर्थियों ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि परीक्षा केंद्र पर तैनान पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने मात्र दस मिनट की देरी से पहुंचने पर कुछ अभ्यर्थियों को जान बूझकर प्रवेश नहीं करने दिया। जो अभ्यर्थी अंदर पहुंच भी गए, तो उन्हे इंटरनेट द्वारा निकले प्रवेश पत्र को मान्य नहीं होना बताकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे नाराज अभ्यर्थी गोपाल सिंह ने डीएम नवनीत सिंह चहल को फोन करके कॉलेज के बाहर ही आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। इससे प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसडीएम यशर्वधन श्रीवास्तव व सीओ सिटी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे, तो उग्र अभ्यर्थियों ने दोनों अफसरों का घेराव कर लिया। इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। लेकिन दोनों ही अफसर अभ्यर्थियों को कोई आश्वासन देने की बजाए कॉलेज में मौजूद अफसरों से बात करने का बहाना बनाकर अंदर चले गए। अभ्यर्थी कॉलेज के बाहर खड़े हंगामा करते रहे, और बेपरवाह अफसर पिछले रास्ते से बाहर निकल गए। इसके बाद भी अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। गुस्साए अभ्यर्थियों ने करीब खां की ज्यारत के निकट हंगामा करते हुए बिजनौर रोड जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तमाम वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर अभ्यर्थियों को समझा बुझा कर शांत किया। तब कहीं जाम खुल सका। करीब आधा घंटा से अधिक समय तक तमाम वाहन जाम में फंसे रहे।
डीआईओएस की गाड़ी का किया घेराव
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कालेज के बाहर प्रवेश को लेकर हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के निरीक्षण को निकले डीआईओएस की गाड़ी का घेराव कर लिया। अभ्यर्थियों ने खुद का कैरियर खराब होने का हवाला देते हुए प्रवेश दिलाने की मांग की। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने उग्र अभ्यर्थियों को समझाते हुए संबंधित पर्यवेक्षक से बात कर कोई हल निकालने का आश्वासन दिया और कालेज के अंदर चले गए। डीआईओएस से मिली आश्वासन के बाद अभ्यर्थी का गुस्सा शांत हुआ। लेकिन करीब आधा घंटे बाद उन्होने भी पुलिस कर्मी को भेजकर समस्या का हल नहीं निकलने का हवाला देकर अपना रास्ता साफ कर लिया। इसके बाद अभ्यर्थी निराश होकर घर लौट गए।