{"_id":"59e3c33c4f1c1bcf538b78fe","slug":"151508098876-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदनगली में डेंगू पीड़ित मिला, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदनगली में डेंगू पीड़ित मिला, ग्रामीणों में दहशत
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बुखार आने के बाद सुधार न होने पर कस्बे के निजी अस्पताल में कराई खून की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सैदनगली।
कस्बे में एक युवक डेंगू बुखार से आशंकित रोगी मिला है। जिसे कस्बे के निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां खून की जांच में डाक्टरों ने डेेेंगू की पुष्टि की है। जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। साथ ही भाजपा नेता समेत दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। जबकि सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति नहीं है।
जानकारी के अनुसार कस्बे के पंचायत भवन के पास के निवासी काले पुत्र बाबू दिल्ली में नौकरी करता है। वहां पर उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे डॉक्टरों ने बुखार बताया। तब वह अपने घर सैदनगली आ गया। लेकिन जब यहां पर भी उसका बुखार सही नहीं हुआ तो परिजनों ने उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया और खून की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स काफी कम पाई गई। जिससे चिकित्सक ने डेंगू से पीड़ित होने पुष्टि कर दी है। इसके अलावा पूरे कस्बे में बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कस्बे के ही भाजपा नेता शुभनीत गुप्ता, नवीन शर्मा, मजीद अहमद, दिनेश कुमार, राकेश समेत दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। जबकि कस्बे के सरकारी अस्पताल में पिछले आठ माह से किसी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं है। लोग फार्मेसिस्ट के सहारे या क्षेत्र के झोलाछाप डॉक्टरों से दवाई लेने के लिये मजबूूर हैं।