{"_id":"59821bc34f1c1bf7378b456b","slug":"151501699011-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के विरुद्घ की गई शिकायत की जांच को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के विरुद्घ की गई शिकायत की जांच को पहुंची टीम
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर।
ग्राम पंचायत ढेला अहीर में हुए विकास कार्यों में धांधली को लेकर की गई शिकायत के बाद बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर भेजी गई टीम ने विकास कार्यों का भौतिक सत्यायन किया। इस दौरान शिकायत कर्ताओं के बयान भी दर्ज किए।
ग्राम ढेला अहीर के वीरेश कुमार, कपिल कुमार, अशोक कुमार, राजीव कुमार एवं प्रवेश त्यागी ने गांव में शमशान घाट में आंधी के दौरान गिरे पेड़ों को बिना नीलामी के बेचकर रकम को खुर्दबुर्द करने, स्कूल स्थित आम के बाग को वर्ष 2016 में बिना शिक्षा समिति के प्रस्ताव के मात्र तीन हजार सात सौ रुपये में बेचने, हैंडपंपों के मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करने, गांव में बनाई गई सीसी रोड निर्माण में पुरानी ईंट के प्रयोग करने, धामपुर रोड पर पीडब्ल्यूडी की भूमि पर नाला निर्माण किए जाने की शिकायत शपथ पत्रों के साथ जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी हरेंद्र कुमार एवं जेई आरईएस प्रवीण कुमार को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को दोनों अधिकारियों ने गांव पहुंचकर शिकायतों का भौतिक सत्यापन करते ग्रामीणों के बयान लिए। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी बृजेश कुमार, ग्राम प्रधान अनिल कुमार समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।