फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले के विकास को 23273 लाख की कार्य योजना का अनुमोदन

जिले के विकास को 23273 लाख की कार्य योजना का अनुमोदन

Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
जिले के विकास को 23273 लाख की कार्य योजना का अनुमोदन
जिले के विकास को 23273 लाख की कार्य योजना का अनुमोदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जिला प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। जिला योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में जनपद का विकास कराने को बनाई गई 23273 लाख की कार्य योजना का अनुमोदन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। साथ ही जिले में पांच धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। तिगरी धाम का विकास कराया जाएगा। महिलाओं को तकनीकी शिक्षा मुहैया कराने के लिए जोया में महिला आईटीआई कालेज का निर्माण कराया जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए। सभी अफसर जिले के विकास में सहयोग करें।
प्रभारी मंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी जन प्रतिनिधियों को अवश्य संपर्क करें और उनका प्रस्ताव लेकर कार्य कराएं। सरकार की मंशा है कि पात्र व्यक्ति का चुनाव हो। अधिकारियों का उत्तरदायित्व है कि जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या हो तो मुझे अवश्य बताएं।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अनुमोदित धनराशि शत प्रतिशत प्राप्त कर कल्याणकारी योजनाओं में व्यय करें ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं अपने प्रयास से निर्धारित धनराशि अवश्य प्राप्त कराएं। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को बधाई देते हुए कहा कि अमरोहा पहला जिला है जहां पर इतनी कम शिकायतें आ रही हैं। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने भी विभागवार सभी योजनाओं की समीक्षा की। जिला योजना में शामिल किए गए प्रस्तावों पर विभागवार चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को तकनीकी शिक्षा मुहैया कराने के लिए एक महिला आईटीआई कालेज का जल्द निर्माण कराया जाएगा। जिले के पांच धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जल्द पर्यटक विभाग द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसमें अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल समेत धनौरा, उझारी की दरगाह का प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने कहा जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। स्टेडियम की स्थापना को जो भूमि चिह्नित की गई है, उसके भराव को सिंचाई विभाग द्वारा मिट्टी की व्यवस्था कराने को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कैबिनेट मंत्री को आश्वासन दिया है कि शासन की मंशा की अनुरूप ही विकास कार्य कराए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार को कड़े कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एमएलसी परवेज अली, नगर पालिका चेयरमैन डा. अफसर परवेज, जिला पंचायत सदस्य के अलावा मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


किस विभाग को कितनी धनराशि मिलेेगी
अमरोहा की जिला योजना में 23 लाख रुपयों का परिव्यय कृषि विभाग के लिए स्वीकृत किया गया है। पशुपालन को 55.25 लाख, दुग्ध विभाग को 297.33 लाख, वन विभाग को 474.78 लाख, पंचायत राज विभाग को 523.80 लाख, सड़क एवं पुलों के लिए 1094.00 लाख, रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिनसें ग्रामीण मार्गों का पुन:निर्माण, नदी के रपटे, पुल का निर्माण, जिला मुख्यालयों को फोरलेन सड़कों से जोड़ने का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षा के लिए 76.58 लाख, माध्यमिक शिक्षा को 881.40 लाख, ग्रामीण पेयजल को 2933.71 लाख, गन्ना विभाग को 862.89 लाख, एमएमएफपी के लिए 46.70 लाख, ग्राम विकास के विशेष कार्यक्रम हेतु 117.50 लाख, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को 7094.25 लाख, निजी लघु सिंचाई को 257.20 लाख, राजकीय लघु सिंचाई को 334.51 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत हेतु 79.90 लाख, खादी एवं ग्रामोद्योग हेतु 6 लाख, पर्यावरण को 2 लाख, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को 5 लाख, पर्यटन हेतु 90 लाख, प्रादेशिक विकास दल के लिए 1.50 लाख, एलोपैथिक चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य के लिए 100 लाख, होम्योपैथिक चिकित्सा को 57.20 लाख, आयुर्वेदिक चिकित्सा हेतु 48.90 लाख, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के लिए 4379.92 लाख, ग्रामीण आवासों के हेतु 40.80 लाख, नगर विकास योजनाओं के लिए 76.70 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 230.49 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण हेतु 145.00 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 180.00 लाख, समाज कल्याण समान्य जाति के लिए 102.74 लाख रुपये जिला योजना में स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed