फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 years of work done in four years: Ashok Rana

चार साल में हुआ 15 सालों का काम : अशोक राणा

Sun, 21 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
15 years of work done in four years: Ashok Rana
सरकार के चार साल पूरे होने पर धामपुर में हुए विकास कार्यो का तहसील में लोकार्पण करते विधायक अशोक ? - फोटो : DHAMPUR
चार साल में हुआ 15 सालों का काम : अशोक राणा
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर तहसील परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर गोष्ठी में क्षेत्र के विधायक अशोक राणा ने बतौर मुख्य अतिथि धामपुर क्षेत्र में चार सालों के भीतर हुए कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है। पहले प्रदेश में गुंडों के नाम से लोगों में आतंक बना रहता था लेकिन भाजपा के राज में गुंडे पुलिस थानों में जाकर हाथ जोड़ कर पुलिस अफसरों से कह रहे है कि वे उन्हें गिरफ्तार जेल भेज दें, लेकिन उनकी जान बख्श दें।

तहसील के सभाकक्ष में कार्यक्रम में विधायक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि चार साल में अभी तक एक भी घोटाला नहीं हुआ। केंद्र सरकार से विकास के लिए आवंटित होने वाली सारी राशि सीधे गांवों में पहुंच रही है। पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीषराज शर्मा और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार शर्मा ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर महिला लेखपाल अमितु सिंह ने स्वरचित कविता के माध्यम से राजस्व विभाग की सभी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ अजय कुमार अग्रवाल, भाजपा नगराध्यक्ष राघव शरण गोयल, अचल चौहान आदि रहे। गोष्ठी के संपन्न होने के बाद विधायक ने मेले का निरीक्षण किया। मेले में कई विभागों के अधिकारियों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर कबीर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार बेडशीटों का स्टॉल लगाया गया, जिसकी विधायक ने सराहना की और एक चादर क्रय कर औरों को भी खरीदने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed