फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 school vehicles seized after defects were found15 school vehicles seized after defects were found

Bijnor News: खामियां मिलने पर 15 स्कूली वाहन सीज

Tue, 15 Sep 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
15 school vehicles seized after defects were found15 school vehicles seized after defects were found
बिजनौर। स्कूली छात्र-छात्राओं की यात्रा सुरक्षित रहे, इसके लिए परिवहन विभाग ने सोमवार को मिशन सेफ फ्यूचर-03 अभियान के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में एक टीम का नेतृत्व एआरटीओ महेश शर्मा और दूसरी टीम की कमान पीटीओ मुन्ना लाल ने संभाली। बिजनौर, धामपुर, नगीना रोड और नूरपुर क्षेत्र में स्कूली वाहनों को रोककर जांच की गई। इस दौरान वाहनों की फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट की वैधता के साथ अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 15 स्कूली वाहनों के खिलाफ सीजर और चालान की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन टीम ने वाहन चालकों को सुरक्षित परिवहन के नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। वाहनों में सवार छात्र-छात्राओं को भी एम-परिवहन एप के माध्यम से वाहन के दस्तावेजों की वैधता जांचने की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि दस्तावेज अवैध मिलने पर इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों को दें तथा ऐसे वाहनों में बैठने से इनकार करें। एआरटीओ महेश शर्मा ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed