फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 people from two sides arrested for stone pelting on Eid

Bijnor News: ईद पर पथराव में दो पक्षों के 15 लोग गिरफ्तार

Tue, 01 Apr 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 01 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
15 people from two sides arrested for stone pelting on Eid
कोतवाली देहात के गांव हिन्दूपुर में दो पक्षों में पथराव करने वाले पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
कोतवाली देहात। गांव हिंदूपुर में ईद की नमाज के दो पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चलने की घटना में दोनों पक्षों के 15 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव हिंदूपुर निवासी जुनैद सोमवार को ईदगाह से नमाज पढ़कर पैदल घर जा रहा था। उसी समय नूरअली की कार ने जुनैद को टक्कर मार दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले थे। पथराव व मारपीट की घटना में एक पक्ष से जुनैद, साजिया, वसीम, जैद व शकीला तथा दूसरे पक्ष के नूरअली, पायल व मोहम्मद अहसान आदि घायल हो गए थे। पुलिस ने दोंनो पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों पक्षों से शुएब, जुनैद, तसलीम, साहिल, वसीम, सुहेल, फुरकान, शब्बू, इरफान, नजाकत, अयान, आदिल, दानिश व शहनबाज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed