फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 accountants dismissed from the union

15 लेखपाल यूनियन से किये गए बर्खास्त

Fri, 27 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
15 accountants dismissed from the union
15 लेखपाल यूनियन से किए गए बर्खास्त
विज्ञापन

बिजनौर। वेतन विसंगतियों दूर कराने और पुरानी पेंशन बहाली कराने को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में सहयोग न करने पर संघ ने जिले के 15 लेखपालों को यूनियन से बर्खास्त कर दिया है।

जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह के अनुसार तहसील बिजनौर में कार्यरत लेखपाल मुकेश सिंह, पवन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, राजेश कुमार, संजय कुमार, रुचि शर्मा, धामपुर तहसील के राहुल देव, रतिराम, नजीबाबाद के हरपाल सिंह, जावेद इकबाल, विक्रांत शर्मा, नगीना के विपिन कुमार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय निर्देश पर संघ से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघ के बैनर तले किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में इन लेखपालों ने सहयोग नहीं किया। संघ की ओर से बार-बार अवगत कराने के बाद भी ये धरना-प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। इसलिए इन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। वहीं, आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से किया जा रहा धरना-प्रदर्शन जारी है। जिला मंत्री अमरेश दत्त ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed