फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस का विशेष शिविर आयोजित

रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस का विशेष शिविर आयोजित

Mon, 25 Feb 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस का विशेष शिविर आयोजित
‘पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ के नारे के साथ किया जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने पौधरोपण के लिए विशेष शिविर लगाया। स्वयंसेवी छात्राओं ने कछियाना बस्ती में पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की सलाह दी।

रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ.केसी मठपाल, प्राचार्या डॉ.दीप्ति गुप्ता के निर्देशन में एनएसएस छात्राओं का पौधरोपण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रत्ना गर्ग की देखरेख में स्वयं सेवी छात्राओं ने मालन नदी तट पर बसी कछियाना बस्ती क्षेत्र में पौधे रोपित किए। प्राची, तान्या, महक, शानू, काजल, हिमानी, शिवानी, प्रियंका, निक्की, रुकैय्या, खालिदा, लाइबा, निकिता, रिंकी, शशि, मिनाक्षी, रीना आदि छात्राओं ने पौधरोपण कर ग्रामीणों को पौधे के महत्व के बारे में बताया। स्वयंसेवी छात्राओं ने ‘पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ के नारों के साथ रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ.केसी मठपाल ने कहा कि पौधे जीवन पर्यांत प्राणी जगत की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। पौधे प्राणी के वास्तव में सच्ची साथी हैं। प्राचार्या डॉ.दीप्ति गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पौधों को सबसे बड़ा योगदान है। पौधों के बिना जीवन पृथ्वी पर संभव नहीं है। उन्होंने छात्राओं को स्वयं कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की सलाह दी। डॉ.रत्ना गर्ग ने छात्राओं को पौधे लगाने के प्रति लोगों जागरूक करने, पौधों का संरक्षण करने तथा अपने परिवेश को साफ-स्वच्छ रखने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ.सविता वर्मा, डॉ.अंकुर अग्रवाल, डॉ.दीप्ति माहेश्वरी, डॉ.मृदुला त्यागी, डॉ.शिवाली चौहान, डॉ.नीतू तिवारी आदि ने भी शिविर में विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed