फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विश्व मतदाता दिवस पर विशेष

विश्व मतदाता दिवस पर विशेष

Fri, 25 Jan 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
विश्व मतदाता दिवस पर विशेष
विश्व मतदाता दिवस पर विशेष
विज्ञापन

बिजनौर। लोकसभा चुनाव की मार्च में घोषणा की सुगबुगाहट के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। सभी अपने-अपने दलों के समर्थकों के वोट बनवाने में लग गए हैं। जिले में 2017 के विधानसभा चुनाव से अब तक 18 से 19 साल के 31 हजार से ज्यादा बने हैं। ये 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।
जिले में दो लोकसभा, आठ विधानसभा सीट हैं। जिले से ही कई राजनीतिक हस्तियों बसपा प्रमुख मायावती, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार आदि ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। जिले के मतदाता हर चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। मतदाता मतदान करने में बहुत जागरूकता दिखाते हैं। पिछले साल के अंत में जिला निर्वाचन विभाग द्वारा वोट बनाने का अभियान चलाया गया था। इस अभियान में 54 हजार 906 नए वोट बने हैं। इनमें 31 हजार 874 वोटर ऐसे हैं जिनकी आयु 18 से 19 साल है। इन युवा मतदाताओं पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है।
विज्ञापन


सीट कुल मतदाता पुरूष महिला युवा मतदाता
नजीबाबाद 338782 179121 159661 4289
नगीना 338169 179508 158661 4806
बढ़ापुर 347910 185327 162583 4473
धामपुर 291424 155824 135600 3794
नहटौर 294269 156581 137688 4124
बिजनौर 373654 196394 177260 3700
चांदपुर 318806 170062 148744 3163
नूरपुर 312354 167110 145244 3525
कुल 2615368 1389927 1225441 31874
नोट : ये आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय से लिए गए हैं।

स्कूल-कॉलेजों में आज मनाया जाएगा विश्व मतदाता दिवस
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार के अनुसार चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मतदान में सभी मतदाता बढ़ चढ़कर अपने मत का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि फरवरी में भी वोट बनवाए जा सकते हैं। शुक्रवार को जिले भर के स्कूलों में विश्व मतदाता दिवस मनाया जाएगा। विद्यार्थियों को मतदान करने और कराने की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed