{"_id":"5c44b667bdec227364369b0b","slug":"141548007015-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण बच्चों को उच्च संस्कारित शिक्षा दिला देश का होनहार बनाएं: राधेश्याम व्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण बच्चों को उच्च संस्कारित शिक्षा दिला देश का होनहार बनाएं: राधेश्याम व्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बच्चों को होनहार बनाएं’
धामपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी.) संपूर्ण भारत शाखा धामपुर की ओर से मेधावी छात्र और छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ग्यारह छात्र-छात्राओं को पंडित मदन मोहन मालवीय पुरस्कार, मैडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि राम मंदिर साहूवान के पीठाधीश्वर महंत राधेश्याम व्यास ने कहा कि ब्राह्मणों का योगदान सदैव समाज और राष्ट्र की तरक्की में अग्रणी रहा है। इस मौके पर महासभा की ओर से महंत राधेश्याम व्यास जी महाराज को भी सम्मानित किया गया।
मोहल्ला गुजरातियान स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। मंचासीन अतिथियों में पालिका परिषद धामपुर के चेयरमैन राजू गुप्ता, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शरदचंद्र शर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री जितेंद्र शर्मा बबलू, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष लोकेश भारद्वाज, जिलाध्यक्ष महिला शाखा रचना शास्त्री तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हिंदी के विद्वान डॉ. शंकरलाल शर्मा क्षेम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ब्राह्मण समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अंशिका भारद्वाज, चिराग शर्मा, अक्षित कुमार गौड़, अक्षत भारद्वाज, सौम्या कौशिक, कोपल शर्मा, शिवांगी शर्मा आदि छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिव कथा सम्राट महंत राधेश्याम व्यास जी महाराज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा के नगराध्यक्ष पंडित हरिओम शर्मा, महामंत्री संदीप शर्मा, महिला शाखा की नगराध्यक्ष अंजली शर्मा व महामंत्री सरस्वती शर्मा तथा युवा शाखा के नगराध्यक्ष विवेक शर्मा मोनू, महामंत्री परितोष शास्त्री, अमित शर्मा रिंकू, गजेंद्र शर्मा, सचिन दत्त शर्मा, हिमांशु शर्मा, शिवांश शर्मा, सचिन पंडित, आकाश शर्मा, संदीप शर्मा, प्रेम शर्मा, मूला शर्मा, पंडित शशिकांत वशिष्ठ, राहुल देव शर्मा, विकास शर्मा, दुष्यंत शर्मा, विजय शर्मा बल्लू, हृदेश भारद्वाज, नवचेतन शर्मा, पंडित दीपांशु शर्मा रहे।