{"_id":"5c2913b0bdec222c3562639f","slug":"141546195888-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकरी के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकरी के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम प्रधान
विज्ञापन

नींदडू़। न्याय पंचायत नींदडू़ के ग्राम प्रधानों ने पंचायत में नियुक्त वर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की। उधर, ग्राम पंचायत अधिकरी के समर्थन में उतरे नींदडू़ खास के कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रधान द्वारा गांव में कराए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की।
न्याय पंचायत नींदडू़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नींदडू़ खास की प्रधान रेशमा, बाजीदपुर-बीरू की प्रधान रफत जहां, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन की प्रधान शाहीन, सरकथल माधो के प्रधान आनंद कुमार तथा सलावा के प्रधान भगीरथ सिंह ने डीएम एवं सीडीओ को दिए प्रार्थना पत्रों में न्याय पंचायत नींदडू़ में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी पर पंचायत से संबंधित कार्यों में रुचि नहीं लेने, गांवों में नहीं आने व फोन रिसीव नहीं करने के कारण विकास कार्य ठप रहने के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें घमंडी, हठधर्मी तथा अभद्र व्यवहार करने वाला बताया। कहा कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन पत्रों पर महीनों तक रिपोर्ट नहीं लगाने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मौजूदा ग्राम पंचायत अधिकारी को हटाकर उनके स्थान पर किसी कर्मठ पंचायत अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की है। ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मप्रिय मनगरिया ने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को निराधार बताया है।
दूसरी ओर रविवार को नींदडू़ खास के कई लोगों ने सचिव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें नहीं हटाने और प्रधान द्वारा गांव में कराए विकास कार्यों की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सदस्य मिसबाहुल हसन, पंचायत सदस्य अकरम अली, शमीम अहमद, मोहम्मद नौशाद, भूरा, लड्डन, अनीस अहमद, इमरान अहमद, मोहम्मद रफी, अमीर अहमद, विकार पचरंगी, खालिद आदि रहे।