{"_id":"5c0ad0a4bdec22414a2afdf5","slug":"141544212644-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सात दिन पहले रजबपुर थाना क्षेत्र में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या में नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव यकबगड़ी निवासी परविंद्र तीस नवंबर की शाम करीब नौ बजे अपने फुफेरे भाई नरविंद्र की शादी में अड़ंगा डाल रहे युवक से बात करने के लिए पड़ोसी गांव चकमजदीपुर गया था।
आरोपी युवक नरविंद्र की मंगेतर से शादी करना चाहता है। लिहाजा इस विवाद को सुलझाने के लिए परवेंद्र चकमजदीपुर पहुंचा था। आरोप था कि यहां दो सगे भाइयों ने परविंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जबकि नरवेंद्र तो किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला था।
मृतक के भाई संदीप की तहरीर पर चकमजदीपुर निवासी दीपू और उसके भाई राहुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्या में नामजद मुख्य आरोपी दीपू उर्फ धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
रजबपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि वारदात वाली रात परविंद्र और नरविंद्र सिह आरोपी दीपू के घर पर गालीगलौज कर रहे थे। जिस पर दीपू और उसके परिजनों ने छत से पथराव कर दिया था। इस दौरान परविंद्र के सिर में ईंट लगने से उसकी मौत हो गई थी।