{"_id":"5bfc461fbdec224180576ff8","slug":"141543259679-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक ने किया जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक ने किया जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक ने किया जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण
बिजनौर। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी रामजी वर्मा ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही जिले में महिलाओं को एनएचएम की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
सोमवार को लखनऊ से आए स्वास्थ्य निदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी रामजी वर्मा ने जिला महिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने औषधि भंडार कक्ष, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, जननी सुरक्षा योजना कक्ष, जनरल एवं प्राइवेट वार्ड, दवाइयों की उपलब्धता, अस्पताल में स्टाफ की कमी आदि के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यवाहक सीएमएस ऋतु चौहान को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। जनरल वार्ड में मरीजों और तीमारदारों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। प्राइवेट वार्डों में पहुंचने पर अधिकांश वार्डों में लाइटें नहीं लगी मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र ही लाइटें लगवाने के निर्देश दिए। बायोवेस्ट मैटीरियल को इधर-उधर नहीं फेंकने की सलाह दी। मरीजों से शालीनता से पेश आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएचएम के जिला प्रभारी भानूप्रताप हिमकर, डिस्पेंसरी इंचार्ज प्रदीप बेलवाल, संजीव कुमार, अरुण शर्मा, अनुज भारद्वाज आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
पांच लोगों से वसूला जुर्माना
बिजनौर। सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को धूम्रपान कर रहे गांव सालमाबाद भरैरा निवासी रामपाल सिंह, नहटौर निवासी मोहम्मद अहसान, मोहम्मद फुरकान से 100-100 रुपये, स्योहारा के नरपाल और माहू चांदपुर निवासी शादी सिंह से 50-50 रुपये की रसीद काटी गई। साथ ही भविष्य में यह गलती नहीं करने की चेतावनी दी गई।