फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सामाजिक सौहार्द कायम रखने के लिए अपना दायित्व निभाएं सदस्य

सामाजिक सौहार्द कायम रखने के लिए अपना दायित्व निभाएं सदस्य

Sun, 30 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक सौहार्द कायम रखने के लिए अपना दायित्व निभाएं सदस्य
अमरोहा। विकास भवन सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति के कार्यक्षेत्र के विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही तिगरी मेले में जिला एकीकरण समिति की होर्डिंग लगाने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने कहा कि समिति के प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है कि जनपद में सामाजिक सौहार्द, भाई-चारा बनाए रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करें। समिति के सदस्य ऐसे प्रयास करें जिससे जनपद का माहौल खराब न हो। होने वाले पर्वों और त्योहारों को सभी संप्रदायों को मिल जुलकर मनाना चाहिए। समिति का कर्तव्य बढ़ गया है। सदस्यों को अपने दायित्व निभाना होगा। जिससे सामाजिक सौहार्द कायम रखा जा सकें। कहा कि जिलें में सामाजिक सौहार्द और सद्भावना कायम रखने के लिए का प्रयास करना चाहिए। जागरूकता के लिए सांस्कृति कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, नौटंकी आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन

त्योहारों के अवसर पर होने वाली अमन कमेटी की बैठक में जिला एकीकरण समिति के सदस्यों को भी बुलाया जाए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि थाना स्तर पर होने वाली बैठकों में जिला एकीकरण समिति के सदस्यों को बुलाया जा रहा है। इस दौरान गुरमेज सिंह, भंते घंमकीर्ति, हेतराम सागर, नबी हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने तिगरी गंगा मेले में जिला एकीकरण समिति की होर्डिंग लगाने के प्रस्ताव रखा। जिस पर अध्यक्ष ने होंर्डिग लगवाने का आश्वासन दिया। सदस्यों द्वारा समिति की बैठक ब्लाक स्तर कराए जाने के प्रस्ताव रखा। जिस पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि सामाजिक सौहार्द, एकता, भाई चारा आदि को अधिक सार्थक बनाने के लिए समिति जो भी प्रस्ताव पारित करेंगी। जिला प्रशासन द्वारा उन प्रस्तावों का गंभीरता से पालन किया जाऐगा। इस दौरान चौधरी भूपेंद्र सिंह, सीडीओ दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed