{"_id":"5b916f21867a557f5d4c2e03","slug":"141536257825-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं के पोषक आहार के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं के पोषक आहार के बारे में बताया
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के पोषक आहार के बारे में बताया
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज की छात्राओं ने पोषण सप्ताह के छठे दिन जिला महिला चिकित्सालय का शैक्षिक भ्रमण किया। गृह विज्ञान विभाग द्वारा मातृत्व और शिशु पोषण के लिए शैक्षिक भ्रमण कराया गया। चिकित्सकों ने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के मातृत्व व शिशुओं से संबंधी जानकारी दी। सपना ने एंटीनेटल केयर और पोस्टनेटल केयर के बारे में बताया। प्रसव पूर्व गर्भवती महिला के ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, एचआईवी तथा गर्भावस्था में शरीर में आयरन व कैल्शियम की मांग के बारे में बताया गया। छात्राओं ने चिकित्सालय में गर्भकाल में महिलाओं को दिए जाने वाले आहार के बारे में भी बताया। बताया गया कि रेशे युक्त आहार, संतुलित भोजन, दूध, दूध से बने पदार्थाें का सेवन करना चाहिए। आयोजन में विभागाध्यक्ष शालिनी शर्मा, सीमा चौधरी, विनीता कौशिक, रंजना आदि का योगदान रहा।