{"_id":"5b883e8f42c79246683602b6","slug":"141535655567-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लोनिवि कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। तहसील परिसर में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ और संग्रह अमीन संघ का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
लोक निर्माण विभाग खंड दो के कर्मचारी नेता जिलाध्यक्ष विनय कुमार, खंडीय अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष युद्घवीर सिंह, नरेश पाल त्यागी के नेतृत्व में लोनिवि कर्मचारियों ने खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार रखते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। वहीं पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशचंद्र, रूपेश कुमार, सुशील कुमार, धनीराम, बाबूराम, संजय कुमार, गुलशन कुमार, राम सिंह, नरेंद्र ने पुरानी पेंशन बंद करने के विरोध में नारेबाजी की।
संग्रह अमीन संघ ने वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रीय अमीनों ने ड्वाकरा हॉल परिसर में विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।