{"_id":"5b7f041d42c792465b68944b","slug":"141535050781-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला 30 और 31 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला 30 और 31 अगस्त को
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार मेला 30 और 31 अगस्त को
बिजनौर । जिला सेवायोजन कार्यालय में यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड मुरादाबाद द्वारा फिल्ड सेल्स एज्यूक्यूटिव पद के लिए रोजगार मेले का आयोजन 30 अगस्त को होगा। स्किल इंडिया लिमिटेड देहरादून द्वारा सिक्योरिटी गार्ड/ सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद हेतु एवं ग्लोबल ग्रीन बॉयो प्लांटिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड मुजफ्फरनगर द्वारा रोजगार मेले का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा।
सिक्योरिटी गार्ड हेतु अनिवार्य शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु 18 से 35 साल और लंबाई 170 सेंटीमीटर है। वेतनमान अधिकतम साढ़े दस हजार रुपये है। सेल्स एज्यूक्यूटिव पद हेतु अनिवार्य शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल / स्नातक, आयु 18 से 28 वर्ष, वेतनमान आठ से नौ हजार रुपये है। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार वहीं अभ्यर्थी रोजगार मेले में हिस्सा ले सकता है जिसका सेवायोजन कार्यालय में ऑन लाइन पंजीकरण होगा। अभ्यर्थी 29 अगस्त तक आन लाइन पंजीकरण करा सकते हैं। रोजगार मेले में अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र व दो फोटो लेकर आएंगे।