{"_id":"5b5392384f1c1b1e308b6259","slug":"141532203576-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में धांधली की जांच करने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में धांधली की जांच करने पहुंचे अधिकारी
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली। बिजनौरा गांव में शनिवार को जांच करने के लिए अधिकारी पहुंचे। लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ आरोप की झड़ी लगा दी। वहीं जांच के दौरान काफी शौचालय आधे अधूरे पाए गए।
ग्राम पंचायत के तीन सदस्यों ने ग्राम प्रधान सुनीता देवी खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत थी। ग्राम सभा के सदस्य रामदास, प्रमोद कुमार और दिनेश कुमार ने जिला अधिकारी से शिकायत की थी। जिसमें कहा गया था कि ग्राम प्रधान ने शौचालय बनवाने में धांधली की है। सभी शौचालय नहीं बनवाए गए हैं जबकि सूचनाओं में सभी शौचालय बनाए हुए दर्शा दिए। डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने घर-घर जाकर निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि कुछ शौचालय अधूरे पड़े हैं। उन्होंने शौचालय का निर्माण पूरा करने की प्रधान को हिदायत दी। इसके बाद बारात घर के पास पहुंचे तो कुड़ियों के ढेर लगे हुए थे। मंदिर के पास भी काफी कूड़ा जमा था। जिसे देख कर जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने ग्राम प्रधान से नाराजगी जाहिर की। तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। उधर गांव के लोगों ने सफाई कर्मी के रोजाना गांव में नहीं आने की शिकायत की। बताया कि सफाई कर्मी कभी-कभी आता है। इसलिए गंदगी गांव में जमा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, प्रधान पति अशोक कुमार, हेमराज सिंह पूर्व प्रधान रामनिवास, राजपाल मूलचंद्र, धर्मवीर ,महाराज सिंह, रामफूल मौजूद रहे।