{"_id":"5b3d1acb4f1c1bc1248b4931","slug":"141530731211-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने तहसील परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने तहसील परिसर में दिया धरना
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर आठ सूत्रीय मांगों लेकर लेखपालों ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ की मांगों पर कोई पहल नहीं किए जाने पर धरना स्थल पर लेखपालों ने रोष व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक लेखपाल संघ का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मोहित यादव, वीरेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, सचिन कुमार आदि लेखपालों ने अपने विचार रखे। संचालन मनोज कुमार गौतम और अध्यक्षता रमेश चंद्र गुप्ता ने की। लेखपालों की प्रमुख मांगे वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, वेतन ग्रेड उच्चीकरण, लैपटॉप उपलब्ध कराना, पदनाम परिवर्तन, शैक्षिक योग्यता स्नातक करना आदि हैं। इस दौरान मांगेराम शर्मा, मनोज कुमार गौतम, रोहताश सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहित यादव, मोहम्मद नाजिम, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अजीत सिंह मौजूद रहे।