{"_id":"5ab005e64f1c1b8c778b692a","slug":"141521485286-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ (ब्यूरो)। गांव नावका में मकान पर चिनाई करते समय एक मिस्त्री विद्युत लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसकर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर राजमिस्त्री की मौत को घोषित कर दिया गया । परिजनों ने आरोपी मकान स्वामी के घर पर जमकर हंगामा किया।
नावका निवासी शमशुद्दीन (39) पुत्र इस्लामुद्दीन गांव में ही चंद्रपाल के घर पर चिनाई कार्य कर रहा था। चिनाई करते हुए राज मिस्त्री लोहे का गाटर उठा रहा था। गाटर उठाते हुए ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन से टकरा गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जसपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बाद में गांव में ही मामला निपटा लिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी। मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की।