{"_id":"5aaabd9b4f1c1bba758b5b14","slug":"141521139099-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में मिले टीबी के 130 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में मिले टीबी के 130 मरीज
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। टीबी रोगियों की पहचान करने के लिए डोर टू डोर चलाये गए अभियान में जिलेभर से 130 मरीजों के टीबी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें 89 बलगम जांच द्वारा और 41 एक्सरे की जांच से इनका पता चला है।
केंद्र सरकार का वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। भारत को टीबी से मुक्त करने के लिए देशभर में टीबी रोगियों की पहचानकर उनका उपचार करने के लिए देशभर में मुहिम चलाई जा रही है। इसी के अंतर्गत बिजनौर जिले की कुल जनसंख्या चार लाख नौ हजार 538 को लक्ष्य मानते हुए इसका कम से कम दस प्रतिशत डोर टू डोर भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर टीबी की जांच की जा रही थी। यह अभियान जिला अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों धामपुर, हल्दौर, किरतपुर, कासमपुरगढ़ी, नगीना, नहटौर, नूरपुर, स्याऊ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों कोतवाली देहात, मंडावली और नजीबाबाद के माध्यम से गांव-गांव डोर टू डोर अभियान चलाया गया। इस टीम में पल्स पोलियो वर्कर, आंगनबाड़ी, एएनएम, आशा कार्यकत्रियों सहित टीबी अस्पतालों की करीब 201 टीमें कार्य कर रही थी। 39 सुपरवाइजरों के दिशा निर्देशन में काम कर रही थी। इसमें 14 मेडिकल अफसरों को नोडल अधिकारी बनाया गया था। जिला क्षय रोग अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि जिले भर से 130 रोगी चयनित किये गए हैं। इनमें से 112 का डॉटस से इलाज भी शुरू कर दिया गया है। शेष मरीजों के इलाज की प्रक्रिया भी जारी है।