{"_id":"5a36b75f4f1c1b8b688b9107","slug":"141513535327-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना में लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना में लगा शिविर
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला। भागूवाला बिजलीघर पर सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के अंतर्गत शिविर लगा। जिसमें 204 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।
विद्युत वितरण खंड नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार के निर्देशन में रविवार को भागूवाला बिजलीघर पर शिविर लगाया। एक्सईएन ने उपभोक्ताओं को बताया कि अंत्योदय एवं बीपीएल कार्डधारक और उज्ज्वला गैस योजना में सम्मिलित परिवारों को विद्युत कनेक्शन नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा एवं एपीएल कार्डधारकों को 500 रुपये एकमुश्त अथवा 50 रुपये प्रतिमाह बिजली बिल के साथ भुगतान करने पर विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। शिविर में 167 बीपीएल एवं अंत्योदय परिवारों एवं 37 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किया गया। जेई कुलदीप सिंह की देखरेख में आयोजित शिविर में भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान डॉ .मो.अय्यूब, अखिलेश कुमार, डॉ .सुदेश विश्नोई सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।