{"_id":"5a2d7cc84f1c1b72548c26f9","slug":"141512930504-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के लिए प्रेरित किया
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए प्रेरित किया
चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रासेयो के एक दिवसीय शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
रविवार को मोहल्ला काजीजादगान में डा.अरुण रानी के निर्देशन में छात्रा इकाई का तथा डा.विनोद कुमार के निर्देशन में मोहल्ला विवेकनगर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के विषय में लोगों को प्रेरित किया गया। शिविर का शुभारंभ लक्ष्यगीत के साथ किया गया। स्वयंसेवकों ने मोहल्ले में श्रमदान किया। प्राचार्य डा.करन सिंह चौहान ने कहा कि बेटी ही आने वाले कल का आधार है। डा.केके मिश्र ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा एवं शिक्षा हम सब की जिम्मेदारी है। शिक्षित बेटी ही सुनिश्चित समाज की नींव रखते हुए घर परिवार को उन्नति की दिशा में ले जाती है।
पुण्यतिथि पर हवन
चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के पूर्व आजीवन अध्यक्ष स्वर्गीय कुंवर महीपाल सिंह की पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य कन्या गुरुकुल महाविद्यालय नजीबाबाद के आचार्य एवं छात्राओं ने हवन आदि कराया। यज्ञ के यजमान कुंवर महीपाल सिंह के पुत्र महाविद्यालय की प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह रहे। प्राचार्य डा.करन सिंह चौहान ने स्व.कुंवर महीपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर इसमें रविंद्र कुमार, अनिल सिंह, संजय सिंह, मो. नूर हसन सहित महाविद्यालय का स्टाफ आदि मौजूद रहे।
नेट परीक्षा उत्तीर्ण की
नूरपुर। मोहल्ला चौधरियान निवासी जीवितेश कुमार ने सीएसआईआर द्वारा आयोजित भौतिक विज्ञान जेआरएफ नेट परीक्षा में 114 रैंक प्राप्त की है। वर्तमान में जीवितेश गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। उनकी सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है।