फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ान जोखिम में डालकर खूब दौड़ा रहे वाहन

ान जोखिम में डालकर खूब दौड़ा रहे वाहन

Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
ान जोखिम में डालकर खूब दौड़ा रहे वाहन
बिजनौर। इसे अभिशाप कहें या लापरवाही, बिजनौर जिले में रोज सड़कें खून से लाल हो रही हैं। ये हादसे रुक नहीं रहे हैं। हादसे रोकने के लिए कोई प्लान नहीं बना। लोग अपनी मनमर्जी से वाहनों को जान की परवाह किए बिना दौड़ा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हाईवे पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। रात में तेज रफ्तार वाहन, सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा जाती हैं। इस लापरवाही से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में रोज हादसे हो रहे हैं। हादसों में रोज लोगों की जान जा रही है, पर ये हादसे रुक नहीं रहे हैं। वाहन लेकर घर से सुबह को निकला शाम को सही सलामत घर आ जाए तभी परिजनों को सब्र होता है। जिले में हो रहे हादसे रुकने के बजाए बढ़ते ही जा रहे हैं। कोई नशे में वाहन दौड़ा रहा है तो कोई नियम तोड़कर अन्य वाहनों से आगे निकलने की होड़ में अपनी जान गंवा रहा है। कोई भी बाइक लेकर कहां घूस जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। रविवार को जिले में हादसों ने पांच लोगों की जान लील लीं। हादसों को रोकने के लिए अफसर भी सचेत नहीं हैं। यही वजह है कि अभी तक हादसों को रोकने के लिए कोई प्लान नहीं बनाया गया है। बस चेकिंग अभियान शुरू करके अफसर खानापूर्ति करने में लगे हैं। औसतन रोज दो लोगों की मौत हो रही हैं।
विज्ञापन

अच्छी सड़कों की वजह से होते हैं हादसे
जिले की सड़कें अच्छी होने के कारण लोग वाहनों को खूब दौड़ाते हैं। बिजनौर से न ेशनल हाईवे दिल्ली पौड़ी, बिजनौर-बदायूं व बिजनौर-नैनीताल हैं। एनएच पर दिन रात तेज गति से वाहन दौड़ते हैं। इनके अलावा अन्य छोटे से बड़े मार्ग भी बहुत अच्छे हैं। बिजनौर मुरादाबाद डबल लेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बरतते सावधानी
संपर्क मार्गों से मुख्य मार्ग पर आते समय वाहन चालक सावधानी नहीं बरतते हैं। यह नहीं देखते कि मुख्य मार्ग पर कोई वाहन आ रहा है। अपना वाहन लेकर वह तेजी से मुख्य मार्ग पर घुस जाते हैं। इस वजह से भी खूब हादसे हो रहे हैं।
बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के दौड़ा रहे वाहन
जिले में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व डीएल के वाहनों को चालक दौड़ा रहे हैं। हेलमेट के लिए अभियान चलने के बाद भी चालक जागरूक नहीं हुए। दोपहिया वाहनों को बिना हेलमेट के दौड़ा रहे हैं। कार में सफर करते सीट बेल्ट नहीं लगाते। गजब तो यह है कि कार से लेकर दोपहिया वाहन चालकों के पास डीएल तक नहीं होते हैं।


हादसे रोकने को रोडमैप बनाया : एसपी
एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक उन्होंने रोडमैप तैयार कराया है। जल्दी ही इस पर काम होगा। हेलमेट व सीट बेल्ट के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अनट्रेंड चालकों की वजह से हादसे हो रहे हैं। लोगों को खुद भी सावधानी बरतने की जरूरत है। समय-समय पर वह चेकिंग अभियान चलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed