फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नमामि गंगे यात्रा का भागूवाला में स्वागत

नमामि गंगे यात्रा का भागूवाला में स्वागत

Sat, 12 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे यात्रा का भागूवाला में स्वागत
भागूवाला/नजीबाबाद । हरिद्वार से चले नमामि गंगे जागृति जत्थे का भागूवाला में होमगार्ड जिला इकाई की ओर से स्वागत किया । जत्थे के सदस्यों ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए क्षेत्रवासियों को जागृत किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना को साकार बनाने के लिए नौ अगस्त से छह सितंबर 2017 तक नमामि गंगे जागृति यात्रा का आयोजन किया गया है। इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, बरेली, बिजनौर के होमगार्ड अधिकारियों और सदस्यों का जत्था नमामि गंगे जागृति यात्रा पर निकला है। भागूवाला में यात्रा के पहुंचने पर होमगार्ड बिजनौर इकाई ने जत्थे का स्वागत किया। यात्रा में शामिल होमगार्ड और अधिकारियों ने कहा गंगा सरीखी नदियां हमारी पवित्र भावनाओं से जुड़ीं हैं। इनको साफ सुथरा रखने कि जिम्मेदारी सभी की है। जागृति यात्रा प्रभारी अरूण कुमार सिंह मनोज सिंह बघेल, विंध्याचल पाठक, वीके सिंह, एके सिंह, वीएस रावत, आरपी सिंह, एसपी सिंह के अलावा जिला बिजनौर होमगार्ड इकाई से महेंद्र यादव, ब्रजपाल सिंह, सतेंद्र कुमार, राजकुमार, गंगाराम, अभ्रेंद्र सिंह सम्मिलित थे। नमामि गंगे जागृति यात्रा आज बिजनौर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed