{"_id":"598375d54f1c1bd4638b47fc","slug":"141501787605-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल हत्याकांड में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल हत्याकांड में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर।
जिला जाट महासभा ने विशाल हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया है। साथ ही डीएम जगतराज और एसपी अतुल शर्मा को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में बताया कि दस फरवरी की रात करीब सात बजे नया गांव निवासी सूरज सिंह अपने बेटे विशाल के साथ नलकूप से खेत पर पानी देने गए थे। गांव पेद्दा के दूसरे पक्ष के आठ लोगों ने दोनों पर हमला बोल दिया था। विशाल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पता चला है कि सीबीसीआईडी ने इस मामले में चार्जशीट भी लगा दी है। संजय सिंह को आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, शूरवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, सुभाष कुमार बलराज सिंह आदि मौजूद रहे।