फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   14 objections on circle rate, resolved in three days

Bijnor News: सर्किल रेट पर 14 आपित्तयां, तीन दिन में निस्तारण

Wed, 23 Jul 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
14 objections on circle rate, resolved in three days
बिजनौर। जिले में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए जाने पर जिलेभर में अंतिम दिन तक कुल 14 आपत्तियां आईं। इनके निस्तारण के लिए प्रशासन ने तीन दिन का समय निर्धारित किया है। वहीं आपत्ति निस्तारण के बाद एक अगस्त से नए सर्किल रेट जिले में लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले दो माह से चल रही सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। करीब एक सप्ताह पहले सभी तहसीलों में नई सर्किल रेट लिस्ट लगाई गई थी। इन पर 22 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई थी। मंगलवार को अंतिम दिन तक जिलेभर में कुल 14 आपत्तियां दर्ज की गई। इनमें बिजनौर में 06, चांदपुर में 06 और धामपुर में कुल दो आपत्तियां दर्ज कराई गई। नजीबाबाद और नगीना में कोई आपत्ति नहीं आई। इन दोनों ही तहसील में प्रस्तावि सर्किल रेट ही लागू माने जाएंगे। एक अगस्त से नई सर्किल रेट लिस्ट से बैनामे कराए जाएंगे।
विज्ञापन


35 नई कॉलोनियों पर सबसे ज्यादा असर
जिले में बिजनौर, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद और चांदपुर की करीब 35 नई कॉलोनियों में सर्कल रेट पर असर पड़ेगा। यह सभी कॉलोनियां शहर और कस्बों के बाहरी छोर पर काटी जा रही हैं। अभी तक इनसे अधिकांश में गांव का ही सर्किल रेट लागू था। अब नई लिस्ट में पड़ोस की कॉलोनी के सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर बकली में मार्केट रेट से ज्यादा सर्किल रेट
रामपुर बकली निवास रूपचंद, कमल, निर्मल ने आपत्ति दर्ज कराई है कि रामपुर बकली में मार्केट रेट से ज्यादा सर्किल रेट हो गए हैं। खासतौर से दो से चार मीटर पर सर्किल रेट भारी पड़ रहे हैं। आपत्ति में कहा गया है कि दो से चार मीटर मार्ग पर मार्केट रेट पांच से सात हजार के बीच है। जबकि वर्ष 2024 में यहां का सर्किल रेट 17500 रुपये कर दिया गया था। इससे यहां पर मकान, प्लाट खरीदने और बेचने वालों को परेशानी हो रही है। जांच कराकर सर्किल रेट कम कराने की मांग की गई है।

नजीबाबाद और नगीना में कोई आपत्ति नहीं आई। 14 आपत्ति सर्किल रेट से संबंधित है। दो प्रार्थना पत्र ऐसे आए हैं, जिनमें उनके मोहल्लों को भी सर्किल रेट बढ़ाने की सूची में शामिल करने की मांग की गई है। तीन दिन में आपत्ति निस्तारण के बाद एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होने की संभावना है। -आशुतोष जोशी, एआईजी स्टांप, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed