फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   13th victim: Guldar ate old man after killing him in Sikandarpur

पेज वन के लिए: सिंकदरपुर में वृद्ध को गुलदार ने मार डाला, जाम लगाया

Thu, 03 Aug 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
13th victim: Guldar ate old man after killing him in Sikandarpur
हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर गांव सिकंदरपुर में गुलदार के हमले में वृद्ध की मौत के बाद जाम लगाते ग
-सात माह में गुलदार के हमले में 13वें इंसान की गई जान
विज्ञापन

-खेत पर निराई करने गया था 70 वर्षीय चंद्रपाल
-वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ हाईवे पर लगाया जाम
कोतवाली देहात-बिजनौर। नरभक्षी गुलदार ने बुधवार को अपना तेरहवां शिकार कर दिया। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में आदमखोर ने 70 वर्षीय वृद्ध को मार दिया और उसके शरीर का काफी हिस्सा खा गया। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग अमला मौके पर पहुंच गया। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली-नजीबाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
बुधवार की दोपहर बाद सिकंदरपुर निवासी 70 वर्षीय चंद्रपाल मजदूरों के साथ खेत पर निराई एवं कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए गए थे। शाम लगभग 5:30 घात लगाए बैठे गुलजार ने अचानक से चंद्रपाल पर हमला कर दिया। गुलदार उन्हें खींचकर दूर ले गया और उनके सीने तथा गर्दन का मांस खा गया। घटना का पता लगते पूरा अमला मौके की ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने हरिद्वार-काशीपुर हाइवे पर गांव सिकंदरपुर में जाम लगा दिया। इससे पहले 27 जुलाई को घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर गुलदार ने 20 वर्षीय युवक को मार डाला था। गुलदार के बढ़ते हमलों के विरोध में किसानों ने शव नजीबाबाद मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता गया। मौके पर सीओ नगीना संग्राम सिंह, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह, एसडीएम नजीबाबाद, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही, समर पाल सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस मौजूद है।
विज्ञापन

हरिद्वार-काशीपुर हाइवे पर शव रखकर लगाया जाम



कोतवाली देहात। गुलदार ने गांव सिकंदरपुर में खेतों पर घास काटने गए 70 वर्षीय वृद्ध को मारकर उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा खा लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने हरिद्वार-काशीपुर हाइवे पर गांव के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम नजीबाबाद रमैया आर, सीओ नगीना संग्राम सिंह, एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार सिंह, एसओ कोतवाली देहात जयवीर सिंह, डीएफओ नजीबाबाद, एसडीओ ज्ञान सिंह, अंशुमन मित्तल मौके पर पहुंचे। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, समरपाल सिंह, रावेंद्र सिंह, अनूप चौधरी, राजेन्द्र सिंह, भाकियू टिकैत से मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, बलजीत सिंह, राहुल चौधरी, शौवीर सिंह मौके पर पहुंचे। काफी देर तक ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। जाम के दौरान हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed