{"_id":"673f920c106de608a10b6e76","slug":"137-lakh-rupees-were-stolen-by-lifting-the-shutters-of-a-mobile-shop-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-136363-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मोबाइल शॉप के शटर उठाकर 1.37 लाख रुपये चोरी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मोबाइल शॉप के शटर उठाकर 1.37 लाख रुपये चोरी किए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। प्लाजा मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का चोरों ने शटर उठाकर 1.37 लाख रुपये की नगदी और रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
जलालाबाद के मोहल्ला रयान निवासी फरमान और फैयाज प्लाजा मार्केट में एक्सेल मोबाइल रिपेयरिंग दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान का शटर उठा हुआ था। दुकान में रखी करीब 1.37 लाख रुपये की नकदी और रिपेयरिंग के लिए आए पांच मोबाइल गायब थे।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कंबल ओढ़े चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गए। सीओ देश दीपक सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी इलम सिंह, क्षेत्रीय उप निरीक्षक सौरभ सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर दुकान स्वामी से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
दुकान स्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दुकान का सामान खरीद फरोख्त के लिए एकत्र धनराशि दुकान में रखी थी। नकदी और रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल चोरी हुए हैं।