{"_id":"5cbf62d8bdec22145b2104e8","slug":"131556046552-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज तक बस सेवा शुरु, डग्गामारी से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज तक बस सेवा शुरु, डग्गामारी से मिली निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैराज तक बस सेवा शुरू, डग्गामारी से मिली निजात
बिजनौर। बिजनौर और नजीबाबाद से हर घंटे रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। एक ओर यहां से बैराज तक जाने के लिए यात्रियों को डग्गामारी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर यात्रियों का आर्थिक बोझ भी कम हुआ। रोडवेज का किराया बिजनौर से बैराज तक 13 रुपये है, जबकि जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुल पार कराने के लिए वहां पर ऑटो और ई-रिक्शाओं आदि छोटे वाहनों का प्रबंध किया हुआ है। पुल पार कराने का किराया दस से 20 रुपये तक निर्धारित किया है।
मंगलवार को बिजनौर और नजीबाबाद से गंगा बैराज पुल के छोर तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर तथा नजीबाबाद के अधिकारियों ने सोमवार को बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। अफसरों के अनुसार मंगलवार को बिजनौर से सुबह छह और नजीबाबाद से साढ़े सात बजे से गंगा बैराज के छोर तक बस सेवा की। इससे दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर जाने वाले यात्रियों ने काफी राहत की सांस ली। 19 अप्रैल को दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर स्थित गंगा बैराज पुल के गेट नंबर 14 के सामने लगभग डेढ़ मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से जिला प्रशासन ने पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी, जबकि छोटे वाहनों को धीमी गति से निकालने के निर्देश दिए थे। वहां से मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली आदि स्थानों के लिए जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन मंगलवार को यात्रियों की यह समस्या दूर हो गई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर डिपो के अधिकारियों ने यहां से दिल्ली, मेरठ आदि स्थानों पर जाने के लिए बिजनौर से सुबह छह से और नजीबाबाद से सुबह साढ़े सात से रात आठ बजे तक पुल के दोनों छोर तक बसें चलाने की शुरुआत की। इससे पूर्व दिल्ली और मेरठ के लिए चांदपुर वाया गजरौला होकर रोडवेज बसों को निकाला जा रहा था। एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि बिजनौर से बैराज तक 13 रुपये प्रति यात्री किराया निर्धारित है। पुल पार करने के बाद यात्रियों को मुजफ्फरनगर या मेरठ डिपो की बसें आसानी से मिलने लगी हैं। इससे यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी।