फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तीन दिन से मोर्चरी में रखा है रहटी के युवक का शव,

तीन दिन से मोर्चरी में रखा है रहटी के युवक का शव,

Sat, 30 Mar 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से मोर्चरी में रखा है रहटी के युवक का शव,
मोर्चरी में रखे शव को लेने नहीं आ रहे परिजन
विज्ञापन

बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रहटी निवासी सुमित कुमार (28) 21 मार्च को करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए धामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। तब से सुमित का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार 27 मार्च की सुबह सुमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। 27 मार्च से अब तक शव मोर्चरी में ही रखा है। इमरजेंसी चिकित्सकों के अनुसार परिजनों ने तीन से कोई सुध नहीं ली है। युवक का भाई शव को मोर्चरी में रखवाकर चला गया था और पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जाने की बात कही थी। लेकिन परिजन अभी तक भी शव को नहीं ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed