{"_id":"5c3638c9bdec22571f2ede36","slug":"131547057353-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की सख्ती से सफल रही साप्ताहिक बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की सख्ती से सफल रही साप्ताहिक बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। श्रम विभाग के अधिकारियों ने भ्रमण कर बुधवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी को सफल कराया। अधिकारियों ने हिदायत दी कि कोई भी व्यापारी आदेशों का उल्लंघन करने का प्रयास करेगा तो उस पर जुर्माना होगा।
नगर में कई व्यापारिक संगठन है। पिछले दिनों कुछ संगठनों के सदस्यों से प्रशासन से शिकायत की थी कि नगर में बुधवार को बाजार में साप्ताहिक बंदी रहती है। मगर, उसका असर नहीं रहता है। रोज की तरह ही व्यापारी दुकान खोलते है। मामले को गंभीरता से लेकर श्रम विभाग के अधिकारियों से व्यापारियों से वार्ता की थी। व्यापारियों को सूचना देकर अवगत करा दिया था कि बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहना चाहिए। जिसकी दुकान या प्रतिष्ठान खुला पाया गया तो उन पर जुर्माना होगा। जुर्माने के डर से व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। इस कारण बुधवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। केवल होटल, चाय की दुकानें आदि खुली रही। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने टीम के साथ कई बार भ्रमण किया। पर कोई भी व्यापारी उल्लंघन करता नहीं मिला। व्यापारी जावेद रहमान शम्सी, वीरेंद्र रस्तोगी, लोकेश लीलाधर रस्तोगी, शुगम जैन, नासिर अहमद, जितेंद्र गोयल ने प्रशासन के प्रयास की सराहना की।