{"_id":"5c2d0455bdec2256ba1d8796","slug":"131546454101-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार से ज्यादा किसान और मिले ऋण मोचन योजना के पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार से ज्यादा किसान और मिले ऋण मोचन योजना के पात्र
Thu, 03 Jan 2019 12:05 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
farmer
बिजनौर। मुख्यमंत्री फसल ऋण मोचन योजना का लाभ सात हजार से ज्यादा किसानों को फिर से मिलने जा रहा है। प्रशासन की ओर से सात हजार 79 किसानों के नाम ऋण माफी के लिए भेजे गए हैं। इन किसानों के खातों में जल्दी ही ऋण मोचन योजना के तहत पैसा आ जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री फसल ऋण मोचन योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना में किसानों का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जा रहा है। योजना में जिले के 83 हजार 262 किसानों का 525.82 करोड़ का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जा चुका है। काफी किसानों ने खुद को पात्र बताते हुए ऋणमाफी के लिए आवेदन किया था। इन किसानों की पात्रता की जांच की गई थी। इनमें से सात हजार से ज्यादा किसान ऋण मोचन योजना के पात्र मिले हैं। इनकी कर्जमाफी के लिए शासन से बजट की डिमांड की गई है। शासन द्वारा इन किसानों के खाते में सीधे एक लाख रुपये तक की राशि भेजी जाएगी। इसके अलावा अभी और दो हजार किसानों ने खुद को पात्र बताते हुए ऋण माफी के लिए आवेदन कर रखा है। इन किसानों की पात्रता की जांच का काम भी जल्दी शुरू किया जाएगा। पात्र किसानों का ऋण माफ किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी व मुख्यमंत्री फसल ऋण मोचन योजना के जिले के नोडल अधिकारी डा. अवधेश मिश्रा के अनुसार सात हजार से ज्यादा किसान ऋण मोचन योजना के पात्र मिले हैं। इनके ऋण के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके बाद शासन को डिमांड भेजकर बजट मंगाया जाएगा।