{"_id":"5c154ae1bdec2256ee238e7f","slug":"131544899297-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीएसए के नोटिस का शिक्षक ने नहीं दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीएसए के नोटिस का शिक्षक ने नहीं दिया जवाब
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीएसए के नोटिस का शिक्षक ने नहीं दिया जवाब
धामपुर। गांव बसेड़ा नारायण के प्राथमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक ने एबीएसए के कारण बताओ नोटिस भेजने के एक सप्ताह बाद भी कोई जवाब दाखिल नहीं किया। गौरतलब है कि बसेड़ा नारायण के प्राथमिक विद्यालय में तैनात मुख्य अध्यापक महेशपाल विभागीय अधिकारियों को गुमराह कर अपने वाद की पैरवी के लिए कोर्ट में दाखिल होते रहे। विभागीय अधिकारियों को मुख्य अध्यापक की इस हरकत की भनक तक नहीं लगी। मुख्य अध्यापक ने विभागीय अधिकारियों को गुमराह करने के साथ कोर्ट भी धोखा दिया। इस दौरान मुख्य अध्यापक अपनी रजिस्ट्रर में हाजिरी भी चढ़ाता रहा है। जब आरटीआई कार्यकर्ता ने इसकी सूचना मांगी तो जब राज खुलकर सामने आ गए। मामला उजागर होने के बाद एबीएसए ने मुख्य अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी मुख्य अध्यापक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं भेजा। एबीएसए योगेशपाल का कहना है कि जल्द ही मुख्य अध्यापक को रिमाइंडर भेजा जाएगा। जवाब न आने पर शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।